पलवल में BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन

Published

पलवल/हरियाणा: पलवल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आजादी और आजादी के बाद देश के लिए शहीद हुए वीरों  को नमन करने के लिए तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री  कृष्णपाल गुर्जर तथा भाजपा विधायक दीपक मंगला ने किया।

पलवल कमेटी चौक स्थित मंडी धर्मशाला से लेकर आगरा चौक स्थित शहीद स्मारक तक हाथों में तिरंगे झंडे लेकर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सड़कों पर निकले। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया।

भाजपा विधायक दीपक मुला के अनुसार आजादी से पूर्व और आजादी के बाद देश के लिए अपनी जान अच्छा पर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पलवल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने भी पूरे उत्साह से हिस्सा लिया है।  

तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर शहीद स्मारक के पास राज्य के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं से तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के बारे में पूछे जाने पर अधिकांश छात्राओं ने बताया कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए है। तिरंगा यात्रा को छात्र-छात्राओं का कहना है कि, देश में जो हिंदू मुसलमान के झगड़े हुए हैं इसको खत्म करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

रिपोर्ट: गुरुदत्त गर्ग

लेखक: इमरान अंसारी