बिहार के लाल का कमाल, जानें कौन हैं ब्रिटेन के नए सांसद कनिष्क नारायण

Published
Britain's MP Kanishka Narayan
Britain's MP Kanishka Narayan

Britain’s MP Kanishka Narayan: चुनाव के बीच भारत में लगे नारे ‘अबकी बार 400 पार’ की झलक ब्रिटेन में देखने को मिली। ब्रिटेन में हुए चुनाव में इस बार लेबर पार्टी के खाते में 650 में से 412 सीटें आई हैं।14 साल बाद लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार देते हुए जीत हासिल की है। चुनाव की सबसे दिलचस्प बात ये रही कि भारत मूल के 29 सासंद इन चुनावों में जीतकर हाउस ऑफ कॉमन्स पहुंचे हैं। इन्हीं में एक हैं कनिष्क नारायण। इनका बिहार के मुजफ्फरपुर से ताल्लुक रहा है। बिहार के लाल कनिष्क नारायण का हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंचना मुजफ्फरपुर के लोगों को गौरवान्वित महसूस करा रहा है। उनके रिश्तेदार उनकी जीत का जश्न मुजफ्फरपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर मना रहे हैं।

बिहार के लाल से ब्रिटेन के सांसद बने कनिष्क नारायण

कनिष्क नारायण का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर के दामचुक मोहल्ले में हुआ। उनके पिता का नाम संतोष कुमार और माता का नाम चेतना सिन्हा है। जो अभी वेल्स यूनाइटेड किंगडम में रह रहे हैं। बता दें कनिष्क नारायण ब्रिटिश संसद में वेल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले ब्रिटिश भारतीय बने हैं। कनिष्क ने वेल्स यूके से लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। जीत के बाद वह लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। ब्रिटेन के नए सांसद कनिष्क नारायण जब 12 साल के थे तब उनके माता-पिता उन्हें इंगलैंड के वेल्स ले गए थे। जिसके बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ यूके ही शिफ्ट हो गए। तब से ही कनिष्क वहीं रह रहे हैं।

राजनीति से पहले अमेरिका की कई संस्थानों में किया काम

कनिष्क नारायण की शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर से ही हुई। जब वह 4 साल के थे तब उनके माता-पिता उन्हें दिल्ली ले गए , 12 साल की उम्र तक वह दिल्ली में ही रहे। इसके बाद वह इंगलैंड चले गए। बता दें, कनिष्क ने ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे विश्वविद्यालयों से दर्शनशास्त्र, राजनीतिक अर्थव्यवस्था और व्यवसाय प्रशासन में मास्टर डिग्री हासिल की है। राजनीति में आने से पहले वह यूरोप और अमेरिका के कई बड़े संस्थानों में काम कर चुके हैं।

लेखक-प्रियंका लाल