Budaun Viral Video: बदायूं में महिला ने पार की पशु क्रूरता की सारी हदें, जिंदा चूहा कुत्ते को खिलाया, FIR दर्ज

Published

Budaun Viral Video: उत्तर प्रदेश के बदायूं से पशु क्रूरता की एक घटना सामने आई है। बदायूं में एक महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक चूहे की पूंछ को धागे में बांधकर कुत्ते को खिला दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें, महिला पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो में महिला ने पार की क्रूरता की सारी हदें

वायरल वीडियो में एक महिला चूहे को धागे में बांधकर स्ट्रीट डॉग के सामने रखती है। जिसके बाद कुत्ता उस चूहे को मार देता है और खा जाता है। महिला की इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।