Budget 2023 Recap: पिछले बजट में इन क्षेत्रों पर रहा था सरकार का फोकस, हुए थे ये बड़े ऐलान

Published

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 सरकार के लिए अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। यह बजट वित्त वर्ष 2025-26 के लिए है और इसमें विभिन्न सेक्टरों के लिए महत्वपूर्ण ऐलान किए जाएंगे।

पिछले साल, 1 फरवरी 2024 को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था। अब सरकार बनने के बाद, इस पूर्ण बजट में नए और महत्वपूर्ण ऐलान होंगे।

बजट 2023 के मुख्य ऐलान

  • नई टैक्स रिजीम: नई टैक्स रिजीम को डिफॉल्ट रिजीम बनाया गया था।

  • PMGKAY पर 2 लाख करोड़ रुपये: केंद्र सरकार ने PMGKAY पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया था।

  • कृषि क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान: पशुपालन, मछली पालन, डेयरी क्षेत्र में कर्ज पर फोकस किया गया। कृषि क्रेडिट का लक्ष्य 20 लाख करोड़ रुपये रखा गया।

  • PM आवास योजना: इसे 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपये कर दिया गया।

  • रेलवे के विस्तार और आधुनिकीकरण: 2.4 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया गया।

  • MSME की क्रेडिट गारंटी प्लान: 9000 करोड़ रुपये की आवंटन की गई।

  • महिला सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम: इसे बढ़ावा देने के लिए ऐलान किया गया।

  • ब्लेंडेड CNG: इसे जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया।

  • सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी: इसे बढ़ाने का ऐलान किया गया।

  • IFSC एक्ट, आरबीआई एक्ट और बैंकिंग कंपनी एक्ट में बदलाव: इनमें संशोधन किया गया।

  • टूरिज्म: इसे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने करियर में 7 बार बजट पेश किए हैं, जो देश की पहली ऐसी वित्त मंत्री बन गई हैं। इससे पहले मोरारजी देसाई ने छह बार लगातार बजट पेश किया था. वहीं उन्होंने कुल 10 बार बजट पेश किया है।