Hariyana Election: हरियाणा चुनाव में बिना सीएम चेहरे के उतर सकती है कांग्रेस ? नहीं होगा किसी से गठबंधन !

Published
Congress
Congress

Hariyana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गईं हैं। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हौसलें बुलंद हैं यही कारण है कि कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा ने हरियाणा में चुनाव अकेले लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने ‘आप’ गठबंधन को लेकर सिरे से इंकार कर दिया है।

इन दोनों बड़े नेताओं ने भी गठबंधन नहीं करने के दिए हैं संकेत

आपको बता दें कि पिछले 13 अगस्त को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा है कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं है तथा कांग्रेस खुद में सक्षम है।

इसके अलावा कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी 4 जुलाई को कहा था कि दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बहुत गुंजाइश नजर नहीं दिख रही है। हालांकि, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन बरकरार रहेगा।

कब होगा हरियाणा में चुनाव

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीट के लिए आने वाले 1 अक्टूबर को मतदान होने वाला है वहीं मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरे थे।