Nitish Cabinet Expansion: बिहार के राजभवन में आज शाम 6:15 बजे बिहार कैबिनेट का विस्तार होना है। राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियों की ओर से कुल 21 मंत्री आज शपथ लेंगे। बीजेपी की ओर से 12 मंत्री और जेडीयू की ओर से 9 मंत्री शपथ लेंगे।
अगर नीतीश कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों के जातीय समीकरण पर एक नजर डालें, तो 6 सवर्ण, 6 दलित (SC), 4 अति पिछड़ा (EBC), 4 पिछड़ा (BC) और 1 मुस्लिम मंत्री नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में शामिल होंगे।
पार्टी | नाम | जाति |
---|---|---|
बीजेपी | रेणु देवी | अति पिछड़ा |
बीजेपी | मंगल पांडेय | सवर्ण |
बीजेपी | नीतीश मिश्रा | सवर्ण |
बीजेपी | नीरज कुमार सिंह | सवर्ण |
बीजेपी | नितीन नवीन | सवर्ण |
बीजेपी | दिलीप जायसवाल | पिछड़ा |
बीजेपी | संतोष सिंह | सवर्ण |
बीजेपी | जनक राम | दलित |
बीजेपी | केदार प्रसाद गुप्ता | पिछड़ा |
बीजेपी | हरी सहनी | अति पिछड़ा |
बीजेपी | कृष्णनंदन पासवान | दलित |
बीजेपी | सुरेन्द्र मेहता | पिछड़ा |
जेडीयू | अशोक चौधरी | दलित |
जेडीयू | लेसी सिंह | सवर्ण |
जेडीयू | महेश्वर हजारी | दलित |
जेडीयू | जयंत राज | पिछड़ा |
जेडीयू | सुनील कुमार | दलित |
जेडीयू | जमा खान | मुस्लिम |
जेडीयू | शीला मंडल | अति पिछड़ा |
जेडीयू | रत्नेश सदा | दलित |
जेडीयू | मदन सहनी | अति पिछड़ा |
बीजेपी की पार्टी से शपथ लेने वाले मंत्री में रेणु देवी, मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू, नितीन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक राम, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, और सुरेंद्र मेहता शामिल हैं।
जेडीयू की पार्टी से शपथ लेने वाले मंत्री में अशोक चौधरी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, जयंत राज, सुनील कुमार, जमा खान, शीला मंडल, रत्नेश सदा, और मदन सहनी शामिल हैं।
विभागों के बंटवारे में 2020 का फ़ॉर्मूला अपनाया जा रहा है, जिसमें बीजेपी के पास 23 विभाग और जेडीयू के पास 19 विभाग हैं। यह फ़ॉर्मूला कल शाम तय किया गया था।