Chaitra Navratri 2024: जानिए कब से शुरु हो रहा है ये पावन उत्सव?

Published

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। यह पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और भक्तों का व्रत-त्याग शामिल होता है।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस साल 8 अप्रैल को हो रही है। इस शुभ अवसर पर लोग अपने घरों में कलश की स्थापना करते हैं और नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाते हैं।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष 9 अप्रैल को है। घटस्थापना का समय सुबह 6:02 बजकर मिनट से लेकर 10:16 बजकर मिनट तक है। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त भी सुबह 11:57 बजकर मिनट से दोपहर 12:48 बजकर मिनट तक है। आप इन दोनों मुहूर्तों में कलश स्थापना कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, यानी प्रतिपदा तिथि पर, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ये योग सुबह 7:32 बजकर से शाम 5:06 बजकर मिनट तक हैं।

घटस्थापना की विधि में, प्रारंभ में शुभ स्नान के बाद पूजा स्थल की सजावट की जाती है, फिर कलश स्थापित किया जाता है और उसके ऊपर आम, अशोक के पत्ते, नारियल आदि रखे जाते हैं। धूप-दीप जलाकर मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।