चार धाम यात्रा का शुभारंभ, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Published
Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के शुभारंभ के साथ बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने वाले हैं। 10 मई से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है, ऐसे में चारों धाम श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार होने वाला है। बता दें केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खुलेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खोले जाएंगे।

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

उत्तराखंड के चार धाम यात्रा को लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। वहीं चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 8 मई बुधवार से शुरू हो गए हैं। ऋषिकेश के 8 और हरिद्वार के 6 काउंटर के जरिए आप उत्तराखंड की चार धाम यात्रा लिए ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

यमुनोत्री धाम

देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद यमुनोत्री धाम धरती से लगभग 3225 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बता दें उत्तराखंड के चार धाम यात्रा की शुरूआत यमुनोत्री धाम से ही होती है। इस धाम को शास्त्रों में मां यमुना का निवास स्थान कहा जाता है। यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई 2024 को खुलेंगे।

गंगोत्री धाम
गंगोत्री धाम 3,100 मीटर की ऊंचाई स्थित देवी गंगा को समर्पित सबसे ऊंचा मंदिर है। गंगोत्री धाम उत्तराखंड के चार धाम यात्रा तीर्थ स्थलों में से एक है। 10 मई को अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

केदारनाथ धाम

हिमालय की चोटी और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित केदारनाथ धाम उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे पूर विधि-विधान के साथ खुलेंगे।

बदरीनाथ धाम

उत्तराखंड के बद्रीनाथ शहर में स्थित बद्रीनाथ मंदिर लगभग 3,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में जाने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं, उन्हें मोक्ष प्राप्त करने में मदद मिलती है। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खोले जाएंगे।


लेखक- प्रियंका लाल