Mann Ki Baat: असम के चराईदेउ मैदाम को मिला UNESCO विश्व विरासत स्थल का दर्जा, पूर्वोत्तर की पहली साइट

Published

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 112वें एपिसोड के साथ देशवासियों से जुड़े। इस दौरान पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि, “असम के चराईदेउ मैदाम को UNESCO विश्व विरासत स्थल में शामिल किया जा रहा है। इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं, लेकिन पूर्वोत्तर की पहली साइट होगी…. चराईदेउ का मतलब है पहाड़ियों पर चमकता शहर, यानी पहाड़ी पर एक चमकता शहर। ये अहोम राजवंश की पहली राजधानी थी। अहोम राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और उनकी कीमती चीजों को पारंपरिक रूप से मैदाम में रखते थे। मैदाम, टीले नुमा एक ढांचा होता है जो ऊपर मिट्टी से ढका होता है और नीचे एक या उससे ज़्यादा कमरे होते हैं। ये मैदाम, अहोम साम्राज्य के दिवंगत राजाओं और गणमान्य लोगों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का ये तरीका बहुत यूनिक है। इस जगह पर सामुदायिक पूजा भी होती थी।”

भाजपा मुख्यालय में ‘मन की बात’ को सुनते दिखें केंद्रीय मंत्री

बता दें कि पीएम मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनते हुए दिखे।