Hathras incident: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे के बाद शोक व्यक्त किया, हदसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 75

Published

Hathras incident: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए दुर्घटना के बाद गहन दुख जताया है। उन्होंने घायलों के तत्काल उपचार के निर्देश दिए हैं और जिला प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने के लिए भी समयबद्धता से काम करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मिली जानाकारी के अनुसार, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 75…

यूपी सरकार के दो मंत्रियों को हाथरस के लिए रवाना

इस हादसे में मरने वालों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। और साथ ही इस घटनाक्रम पर पल-पल की अपडेट के लिए सीएम ने अपने दो मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को मुख्यमंत्री ने मौके पर भेजा है।

बता दें कि एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

हाथरस डीएम ने कहा- 50 से 60 तक हो सकती है मौत!

डीएम हाथरस आशीष पटेल ने कहा कि अत्यधिक उमस के कारण ये हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार 50-60 के आसपास लोगों की मौत हुई है।