अमेरिका के बयान के बाद हमास के समर्थन में आया चीन

Published

नई दिल्ली/डेस्क: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इजराइल के हमलों के खिलाफ आपत्ति जताई है। साथ ही, सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से मिलकर वांग यी ने इसराइली हमलों को “आत्मरक्षा के दायरे से परे” माना है।

वांग यी ने कहा है कि इजराइली सरकार को अब गाजा के लोगों को सजा देना बंद कर देना चाहिए। चीन के साथी देश ईरान ने भी इसराइल से युद्ध रोकने की मांग की है, अन्यथा स्थिति बेकाबू हो सकती है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन से इजराइल में शांति स्थापित करने में मध्यस्थ बनने का सुझाव दिया था। उन्होंने चीन से कहा कि चीन को अपने प्रभाव का उपयोग करके शांति स्थापित करने में मदद करनी चाहिए, क्योंकि चीन और ईरान साझेदार देश हैं।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इस पर कहा कि अमेरिका को राजनीतिक समाधान की दिशा में जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को निष्पक्ष दृष्टिकोण से देखना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वभर के देशों को शांति और संयम बनाए रखना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। चीन ने एक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन का आयोजन करने की भी पेशकश की है।

लेखक: करन शर्मा