चीन ने दिखाई अपनी औकात, भारत के अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को दिखाया चीन का हिस्सा

Published

नई दिल्ली/डेस्क: चीन अपनी नीच हरकतों के बाज नहीं आ रहा है। हाल ही में, चीन की सरकार ने एक नया नक्शा जारी किया है, जिसमें उन्होंने भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना क्षेत्र बताया है।

इससे पहले भी चीन ने इस तरह की कई नीच हरकतें कर चूका है। इस नए नक्शे के माध्यम से वे ताइवान और दक्षिण चीन सागर को भी अपना क्षेत्र दिखा रहा हैं।

नाइन-डैश लाइन पर ठोका अपना दावा

नये नक्शे में चीन ने अपने क्षेत्रीय दावों को मजबूती देने का प्रयास किया है। उन्होंने नाइन-डैश लाइन पर अपना दावा किया है, जिससे उनका दक्षिण चीन सागर में भी दावा मजबूत हो रहा है। यह उनके पड़ोसी देशों के साथ क्षेत्रीय विवादों को और भी बढ़ा सकता है।

इस नक्शे के जारी होने के बाद चीन के पड़ोसी देशों ने इसे तबाहीपूर्ण माना है। वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया और ब्रुनेई भी दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में अपने दावे जारी रखते हैं।

भारत ने चीन की विस्तारवादी रणनीतियों को दी चुनौती

चीन की सीमा पर कई देश हैं, और इन देशों के साथ उनके क्षेत्रीय विवाद हैं। वे अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र घोषित करते हुए इस विवाद में भारत के साथ भी टकरा रहा हैं।

चीन के पूर्वोत्तरी राज्य अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर उनका दावा देखकर खुद भारत ने उनकी योजनाओं को खारिज किया है। भारत ने चीन की विस्तारवादी रणनीतियों को चुनौती दी है।

लेखक: करन शर्मा