राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज, जानें चेक करने का तरीका और समय

Published
Class 5th 8th Result 2024 Rajasthan Board

Class 5th 8th Result 2024 Rajasthan Board: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। वीं और 8वीं का रिजल्ट कब आएगा ऐसे सवालों पर आज पूर्ण विराम लग जाएगा। दरअसल, राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए कहा है कि 30 मई दोपहर 3 बजे तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं परिणामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा।30 मई यानी आज दोपहर 3 बजे के बाद 5वीं और 8वीं के छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। जानते हैं रिजल्ट चेक करने का तरीका।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

सबसे पहले शाला दर्पण राजस्थान बोर्ड वेबसाइट www.rajshaladarpan.nic.in result पर जाएं। रिजल्ट जारी होने के बाद साइट पर खुलते ही आपको Class 8 Result 2024 Link Rajasthan Board दिखेगा। यहां आप अपना रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर के साथ अन्य डिटेल भरें। इसके बाद आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।

लेखक-प्रियंका लाल