CM Nayab Singh Saini: CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा पिछले 10 सालों का हिसाब!

Published

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस पर कई सवाल दागे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने के लिए हमारी सरकार के प्रति ऊलजलूल, भ्रामक और झूठे आरोप लगा रही है। हमने 50 लाख 65 हजार 200 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की है और भावांतर भी दिया है। किसानों के लिए जो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि कांग्रेस के 10 साल के शासन काल में कितना बाजरा खरीदा गया?

“कांग्रेस ने सूरजमुखी की खरीद के नाम पर भी धोखा किया”

इसी के साथ सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, 33 लाख 52 हजार मीट्रिक टन सरसों हमने एमएसपी पर खरीदी है वो बताएं 10 साल उनकी सरकार में कितनी सरसों खरीदी गई? 96 हजार 232 मीट्रिक टन सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद की है, भावांतर भरपाई करके एमएसपी के बराबर खरीद की है। कांग्रेस ने सूरजमुखी की खरीद के नाम पर भी धोखा किया है,वो बताएं कितनी सूरजमुखी एमएसपी पर उन्होंने खरीदी?

“2014 तक किसान सड़क पर फसल फेंकने के लिए मजबूर था”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, साल 2005 से 2014 तक आलू , प्याज जैसी फसल किसान सड़क पर फेंकने के लिए मजबूर होता था। आज का समय है जब किसानों को पूरा भाव देने का काम हमारी सरकार कर रही है। बागवानी फसलों को भी हमने भावांतर भरपाई योजना के तहत मूल्य निर्धारित किए हैं। 16 हजार से अधिक किसानों को 64 करोड़ की राशि भावांतर भरपाई के तहत पहुंचाई है।