साइंस म्यूजियम लंदन को देखने के बाद सीएम नीतीश ने कहा- “पटना में बन रही साइंस सिटी…”

Published

Science Museum London: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान आज साइंस म्यूजियम लंदन का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं को जानने का सुअवसर प्राप्त किया और उन्होंने यहां लंदन के साइंस म्यूजियम की तकनीक और शैली को बखूबी समझा किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरूप विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बाद, पटना में आने वाले छात्र-छात्राएं विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन करने में सुविधा प्राप्त करेंगे और उनकी रूचि विज्ञान में और बढ़ेगी।

इस प्रोजेक्ट के लिए लंदन के साइंस म्यूजियम की तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे साइंस सिटी को आधुनिक और तकनीकी दृष्टिकोण से समृद्धि मिलेगी।

सीएम के साथ ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत उपस्थित थे।

सीएम नीतीश कुमार का साइंस म्यूजियम का यह परिभ्रमण साइंस और तकनीकी शिक्षा में बढ़ते आदर्शों को बढ़ावा देने का सशक्त प्रमाण है और पटना को एक मॉडर्न और विकसित शहर बनाने की कड़ी कोशिश को दर्शाता है।