सीएम हिमंता ने JMM पर साधा निशाना, कहा- JMM ने झारखंड को भ्रष्टाचार में नंबर 1 बनाया

Published
Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma

नई दिल्ली/डेस्क: लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड पहुंचे. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के रामगढ़ में जनसभा को संबोधित किया.

JMM पर सीएम वार

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने JMM पर जमकर निशाना साधा. आपको बता दें कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अगर झारखंड को सुशासन मिले तो झारखंड भारत का नंबर 1 प्रदेश बन सकता है लेकिन झारखंड को क्या मिल रहा है? JMM ने झारखंड को एक ही चीज़ में मशहूर कर दिया, पूरे देश में भ्रष्टाचार को लेकर आज झारखंड नंबर 1 पर है. ED किसी मंत्री के सहायक के घर भी जाती तो वहां भी 37 करोड़ रुपये नकदी बरामद कर लेती है.”

लेखक- वेदिका प्रदीप