CM योगी ने बनाया नया रिकॉर्ड, मुलायम सिंह यादव के साथ मायावती को भी छोड़ा पीछे

Published

CM Yogi Created New Record: देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक और रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए इतिहास रच दिया है। सीएम योगी ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल संभालने वाले सीएम बने हैं। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती को भी सीएम योगी ने पीछे छोड़ दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी में चार बार और मुलायम सिंह यादव ने तीन बार शपथ ली। बावजूद इसके सीएम योगी ने लंबे समय तक लगातार कार्यकाल संभालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर सम्पूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। उन्होंने 5 साल 345 दिन तक सीएम के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

2022 में CM योगी ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

बता दें, 25 मार्च 2022 को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली तो उन्होंने पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। पूर्व सीएम नारायण दत्त ने साल 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उत्तराखंड बनने के बाद अगर देखा जाए तो सीएम योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं। वहीं नोएडा जाने से कुर्सी चली जाने का मिथक तोड़ने वाले मुख्यमंत्री हैं सीएम योगी आदित्यनाथ।

सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय CM हैं योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वे ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने एक्स (Twitter) प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में देशभर के मुख्यमंत्रियों के बीच शीर्ष स्थान और भारतीय राजनेताओं के बीच तीसरा स्थान हासिल किया है। उनके एक्स अकाउंट @myogiadityanath पर 29.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।