CM योगी ने वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ, UP आज 36.50 करोड़ पौधे रोपने का बनाएगा रिकॉर्ड

Published

CM Yogi Launch Plantation Drive: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अयोध्या रोड पर कुकरैली नदी तट पर स्थित सैमित्र वन में पौधारोपण कर पौधरोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया है। अभियान के तहत सीएम पीपल, पिलखन और बरगद के साथ अन्य प्रजाति के पौधे लगाएंगे। प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनेगा। बता दें, प्रदेश सरकार की आधिकारिक साइट पर हर पल रोपे जा रहे पौधों की संख्या को अपडेट भी किया जा रहा है। सीएम योगी ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ”5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का आह्वान किया था। ग्लोबल वार्मिंग एक नया संकट बनता जा रहा है. विश्व और इसे नियंत्रित करने की जिम्मेदारी भी हमारी होनी चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी का यह आह्वान हर भारतीय के लिए एक मंत्र बनना चाहिए और इसी कामना के साथ हमने प्रदेश में इस पवित्र अभियान को अपने हाथ में लिया है।”

लेखक-प्रियंका लाल