बेवफा सनम से सती सावित्री हुई EVM

Published

नई दिल्ली/डेस्क: एक पल के लिए सोचिए कि आप ऐसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं जिसमें अंत में आप भी खुश हैं, आपका प्रतियोगी भी खुश है और प्रतियोगिता का आयोजन करने वाला सबसे खुश है। जी हां, इस आम चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आप पूछेंगे कैसे? देखिए, भाजपा भले ही बहुमत का आंकड़ा पार न कर पाई हो लेकिन सरकार बना रही है। कांग्रेस भले ही सरकार न बना पाई हो लेकिन आज भी वो दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

अखिलेश और लालू खुश हैं क्योंकि उन्हें अपना समर्थन वापस मिल गया है। शरद पवार और उद्धव ने भी दिखा दिया है कि वो महाराष्ट्र के बॉस हैं। वहीं ममता बनर्जी ने भी अपनी पार्टी को विफल होने से बचा लिया। और हर भारतीय सबसे ज्यादा खुश है क्योंकि उसने जिस भी पार्टी का समर्थन किया वो जीत गई है।

सोने पर सुहागा देखिए, ये पहली बार है जब कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने मुख्यालय में एक साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए हैं। और सबसे बड़ी बात चुनाव आयोग इसलिए जश्न मना रहा है क्योंकि अब EVM बेवफा नहीं बल्कि सती सावित्री बन गई है। अब ये है सबका साथ-सबका विकास!