BBC पर छापेमारी को कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल, BBC दी पहली प्रतिक्रिया

Published
BBC- Income Tax
BBC- Income Tax

बीबीसी पर आयकरक विभाग की तलाशी शुरू होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया। कांग्रेस के नेता इसे अघोषित आपातकाल बता रहे हैं तो वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने इसे वैचारिक आपातकाल करार दिया। इसके बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस और BBC पर हमलावर है।

कांग्रेस का ट्वीट
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

इंदिरा गांधी ने भी लगाया था BBC पर प्रतिबंध

इन सबके बीच भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और बीबीसी का एक ही एजेंडा है साथ ही उन्होंने BBC को दुनिया का सबसे भ्रष्ट कॉर्पोरेशन बताया। उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस ये बात भूल गई है कि इंदिरा गांधी ने भी BBC पर प्रतिबंध लगा दिया था। गौरव भाटिया ने कहा कि आज भारत मोदी जी के नेतृत्व में ऊंचाईंयों को छू रहा है कुछ वर्गों को ये पसंद नहीं आ रहा। भाटिया ने कहा BBC ने कई बार कथित तौर पर भारतीय लोगों के भावनाओं को आहत किया है। BBC भारत में पत्रकारिता करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन उन्हें देश के क़ानून का पालन करना होगा।

BBC ने दी पहली प्रतिक्रिया

उधर इनकम टैक्स की तलाशी शुरू होने के बाद बीबीसी ने भी पहली प्रतिक्रिया दी है। BBC ने कहा कि हम भारत के आयकर विभाग अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्थिती का समाधान हो जाएगा।