UP के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पार्टी दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Published

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पार्टी दिल्ली प्रदेश का प्रभारी बना सकती है। वर्तमान प्रभारी दीपक बाबरिया ने आज ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इमरान मसूद को 2021 में भी राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली का प्रभारी बनाया गया था। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी इस महत्वपूर्ण पद पर इमरान मसूद को जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है।

मसूद का कांग्रेस के साथ लंबा और अनुभवपूर्ण राजनीतिक सफर रहा है और उन्हें पार्टी के भीतर एक मजबूत नेता माना जाता है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह निर्णय लिया जा रहा है ताकि पार्टी को मजबूत नेतृत्व और दिशा मिल सके।