अरविंदर सिंह लवली के ऊपर बरसी कांग्रेस, कहा, “कुछ लोगों के स्वभाव में होती है गद्दारी”

Published
Arvinder Singh Lovely
Arvinder Singh Lovely

Arvinder Singh Lovely Joins BJP: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को फिर झटका लगा हैं। बीते 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली ने आज (4 मई) बीजेपी को ज्वाइन कर लिया है।

अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अरविंदर ने पार्टी में शामिल होते ही कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि, इंदिरा जी ने कहा था कि मेरे खून का कतरा-कतरा इस देश के लिए है और आज कांग्रेस कतरे-कतरे से टुकड़े-टुकड़े तक पहुंच चुकी है। इसीलिए भाजपा के साथ जुड़ने का फैसला लिया, क्योंकि यह पार्टी देश के विकास के लिए काम कर रही है। अब अरविंदर सिंह लवली के साथ-साथ 5 लोगों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अंतरिम अध्यक्ष ने क्या कहा?

दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कुछ लोगों के स्वभाव में ही गद्दारी होती है। ये सभी पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। उनका चरित्र सामने आ चुका है और सभी के सामने है, इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता।

यह भी पढ़े:- प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा, “जनता के अधिकारों को किया कमजोर”

देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि, कुछ लोगों के स्वार्थी उद्देश्य और आकांक्षाएं बहुत आगे बढ़ जाती है। ये वहीं अरविंदर सिंह लवली है जिन्होंने AAP के साथ गठबंधन की वकालत की थी। अब भाजपा में शामिल होने के लिए इसी का बहाना बना दिया। कुछ मजबूरियां होंगी, लेकिन सच सामने आएगा।

लेखक : रंजना कुमारी