Congress MLA Jubair Khan Demise: कांग्रेस विधायक जुबेर खान का 61 की उम्र में निधन, आज शाम किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Published

Congress MLA Jubair Khan Demise: राजस्थान से बड़ी खबर, राजस्थान के कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान स्थित अलवर के रामगढ़ विधायक व राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान का 14 सितंबर, शनिवार सुबह 5:50 बजे 61 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अलवर शहर के निकट ढाई पेडी स्थित उनके खुद के फार्म हाउस में अंतिम सांस ली।

शाम 5:50 बजे किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

बता दें, कांग्रेस विधायक जुबेर खान को रामगढ़ में आज शाम 5:50 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, एक साल पहले लिवर ट्रांसप्लांट कराया था। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसको लेकर उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन आज सुबह उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया।

चौथी बार विधायक के रूप में दे रहे थे सेवा

कांग्रेस विधायक जुबेर खान चौथी बार विधायक के रूप में अलवर के रामगढ़ में अपने सेवा दे रहे थे। पहली बार वह साल 1990 में 25 साल की उम्र में विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 1993, 2003 और 2023 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की और विधायक बने।