बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधानसभा हल्का अजनाला में कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह

Published

अजनाला/पंजाब: बीते दिनों पंजाब में हुई तेज बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे नदियों का पानी भी काफी बढ़ गया था जिसके चलते कई गांवों में पानी घुस आया था। पंजाब में इस बार बाढ़ से काफी किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। वहीं दूसरी तरफ पंजाब की भगवंत मान सरकार बाढ़ प्रभावितों इलाकों को लगातार राहत सामग्री पहुंचा रही है प्रशासन लगातार इस पर काम कर रहा है।

बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे अमरिंदर सिंह

इसी बीच आज विधानसभा हल्का अजनाला में कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने रावी नदी के पानी से प्रभावित इलाके घोनेवाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, रावी नदी के पानी से इस क्षेत्र की हजारों एकड़ धान व कामद की फसल बर्बाद हो गयी है और जिस तरह से खेतों में पानी जमा है उससे लगता है कि इसमें गेहूं की बुआई भी मुश्किल हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि रावी, सतलुज, ब्यास और घग्गर नदियों ने पूरे पंजाब में भारी तबाही मचाई है। जिसके कारण लगभग 6 लाख एकड़ फसलें नष्ट हो गई हैं। सड़कें, स्कूल, अस्पताल आदि के अलावा लोगों के आवास भी प्रभावित हुए हैं।

राजा वारिंग ने कहा कि जहां पंजाब के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, वहीं पंजाब की सत्ता पर काबिज भगवंत मान सरकार लोक प्रचार के अलावा कुछ नहीं कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नालों आदि की सफाई न करने के कारण बाढ़ से लोगों को परेशानी हो रही है।

रिपोर्ट- गुरप्रीत सिंह

अजनाला, पंजाब