Assembley Election 2024: ओडिशा-आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है कांग्रेस, जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Published

Assembley Election 2024: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ओडिशा में 49 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

ओडिशा विधानसभा के लिए जारी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

बता दें कि चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर चुकी है। अब इन चार राज्यों में क्षेत्रिय और राष्ट्रीय सभी पार्टियों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यही कारण है कि समय रहते सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने लगी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी दो राज्यों (ओडिशा और आंध्र प्रदेश) के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में 13 मई को एक फेज में 175 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी, जबकि ओडिशा में चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को 147 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

आंध्र प्रदेश के लिए जारी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची