कांग्रेस अधिवेसन में फैसला, नहीं होगा कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव

Published

शुक्रवार को रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन का पहला दिन था। आज के अधिवेशन में फैसला किया गया कि कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव नहीं होगा सीडब्ल्यूसी के चुनाव नहीं कराने की परंपरा जारी रहेगी। कांग्रेस संचालन समिति ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया, कि मल्लिकार्जुन खड़गे CWC के सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे। संचालन समिति की बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा मौजूद थे।

कांग्रेस कर रही बदलाव

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि हम कांग्रेस पार्टी के संविधान में बदलाव ला रहे हैं। जिससे कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और महिलाओं तथा युवाओं के साथ अल्पसंख्यकों के लिए प्रतिनिधित्व सुरक्षित और सुनिश्चित करने के लिए प्रावधान किया जाएगा। जयराम रमेश ने बताया कि संविधान के 16 प्रावधानों में संशोधन किया जा रहा है। इसके अलावा 32 नियमों में संशोधन पर प्रस्ताव रखा जाएगा।

ये है प्रावधान

कांग्रेस के संविधान में कार्य समिति का चुनाव कराने या फिर CWC के सदस्यों को मनोनित करने के लिए अध्यक्ष को अधिकृत करने का भी प्रावधान शामिल है। चुनाव होने की स्थिति में CWC के कुल 25 सदस्यों में से 12 सदस्यों का चुनाव किया जाता है तथा 11 सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष मनोनीत करता है। कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल का नेता CWC का स्वत: सदस्य होता है।