कांग्रेस 11 से 15 जून तक UP में निकालेगी ‘धन्यवाद यात्रा’

Published
Congress 'Dhanyawad Yatra'
Congress 'Dhanyawad Yatra'

नई दिल्ली/डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष के अच्छे प्रदर्शन से खुश कांग्रेस पार्टी ने 11 जून से 15 जून तक उत्तर प्रदेश में धन्यवाद यात्रा निकालने का फैसला लिया है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंचकर जनता का आभार व्यक्त करेग, साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संदेश जनता तक पहुंचाएगी।

पार्टी के वरिष्ट नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल

कांग्रेस पार्टी की धन्यवाद यात्रा में पार्टी के वरिष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं जानकारी के मुताबिक, इस यात्रा में अलग-अलग समुदाय के लोगों को संविधान के प्रति सम्मानित किया जाएगा। बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने दी जानकारी

बता दें, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मीडिया को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा, पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने लोकसभावार चुनाव परिणाम की समीक्षा की है। हम 17 सीटों पर लड़े और 6 पर जीत दर्ज की।

लेखक-प्रियंका लाल