Congress Workers Protest: राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

Published
Congress Workers Protest

Congress Workers Protest: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन (Congress Workers Protest) कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा, “हम राहुल गांधी के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हम भाजपा से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।”

नवनीत सिंह बिट्टू ने दिया था बयान

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकवादी बताया था। उन्होंने कहा था, राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है। राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं। बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू ने ये विवादित बयान राहुल गांधी के अमेरिका में सिखों पर लेकर दिए गए बयान को लेकर दिया था।

यह भी पढ़ें: Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में घर में लूटपाट करने घुसे बदमाश, बुजुर्ग दंपति पर किया हमला… हुई मौत