Congress&BJP Manifesto: हरियाणा में आज BJP और कांग्रेस जारी करेगी मेनिफेस्टो, जनता से करेंगे ये बड़े वादे

Published
हरियाणा में BJP और कांग्रेस जारी करेगी मेनिफेस्टो
हरियाणा में BJP और कांग्रेस जारी करेगी मेनिफेस्टो

Congress&BJP Manifesto: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। सभी पार्टियों ने चुनाव-प्रचार भी तेज कर दिया है। वहीं, आज बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां हरियाणा (Congress&BJP Manifesto) में अपना मेनिफेस्टो जारी करेंगी।

कांग्रेस दोपहर 2 बजे जारी करेगी मेनिफेस्टो

18 सितंबर यानी आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सामने मेनिफेस्टो को जारी करेंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को ‘गारंटी पत्र’ नाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के मेनिफेस्टो में खास फोकस बुजुर्गों और महिलाओं पर रहेगा। इसी के साथ पार्टी किसानों की कर्ज माफी के साथ, अग्निवीर योजना को लेकर बड़े वादे कर सकती है।

शाम 4:30 बजे जारी होगा BJP का मेनिफेस्टो

आज बीजेपी भी हरियाणा चुनाव को लेकर पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करेगी। आज शाम करीब 4:30 बजे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा रोहतक में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। बीजेपी के मेनिफेस्टो में खास फोकस युवाओं और किसानों पर रहेगा। इसी के साथ पार्टी आज अपने मेनिफेस्टो में कई वादे कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना के दियारा क्षेत्र के स्कूल आज से 4 दिन के लिए बंद, गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए DM का निर्देश