मेघालय और नागालैंड में मतगणना आज, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

Published

मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज (सोमवार) सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। दोनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं लेकिन नागालैंड में 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। वहीं मेघालय में 60 सीटों पर मतदान होना है। फिलहाल दोनो राज्यों में भाजपा की गठबंधन की सरकार है।

मेघालय में गठबंधन से अलग चुनाव लड़ रही BJP

भारतीय जनता पार्टी मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी के साथ गठबंधन में सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार के चुनाव में दोनों पार्टियां आमने-सामने मैदान में हैं। NPP 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं BJP और कांग्रेस के उम्मीदवार सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी TMC भी 56 सीटों पर अपना किस्मत आजमा रही है। मेघालय में 30 लाख मतदाता हैं जो 3,419 केंद्रों पर वोट डालेंगे। मैदान में 375 उम्मीदवार हैं जिसमें 36 महिलाएं भी शामिल हैं।

नागालैंड में 183 कैंडिडेट मैदान में

नागालैंड में 183 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। जिसमें से 19 उम्मीदवार निर्दलिय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों की संख्या 4 है। नागालैंड के 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर मतदान हो रहे हैं। 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।

कितना बदला मेघालय का राजनीतिक समीकरण

बीते 5 सालों मेघालय की राजनीति में बहुत उलट-फेर हुआ। भाजपा का NPP के साथ गठबंधन टूट चुका है और दोनो पार्टियां अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियां भी खुद के दम पर ही किस्मत आजमाने निकली हैं। चौतरफा मुकाबले के बीच TMC कांग्रेस का खेल बिगाड़ती नजर आ रही है।