Sitaram Yachuri: 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए CPI(M) के पूर्व महासचिव, जानें कौन थे सीताराम येचुरी?

Published

Sitaram Yachuri: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) के पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी का आज 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 19 अगस्त को उन्हें बीमारी के चलते AIIMS में भर्ती कराया गया था। वो लंबे समय से एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से पीड़ित थे। माकपा ने मंगलवार को आधिकारिक बयान में कहा था कि वो दिल्ली AIIMS में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद AIIMS के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था।

वह 1992 से CPI(M)  के पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे सीताराम येचुरी CPI(M)  के महासचिव थे। वो 2005 से 2017 तक बंगाल से राज्यसभा के सांसद भी रहे। शुरुआती राजनीति के बाद वो 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) में शामिल हुए। फिर एक साल बार येचुरी CPI(M)  में शामिल हुए थे।

कौन थे सीताराम येचुरी?

ज्ञात हो कि सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता सर्वेश्वर सोमयाजुला येचुरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में इंजीनियर थे। उनकी मां कल्पकम येचुरी एक सरकारी अधिकारी थीं। प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद से पूरा करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए वो दिल्ली आ गए। फिर दिल्ली में रह कर ही उन्होंने अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) और फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से M.A. अर्थशास्त्र में डिग्री ली।

-गौतम कुमार