सनकी आशिक ने प्रेमिका पर किया 13 बार चाकू से वार

Published

नई दिल्ली/डेस्क: एकतरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है, इसे सबने सुना है, लेकिन दिल्ली के लाडो सराय में एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जिसमें 23 साल की प्राची को उसके एकतरफा प्यार करने वाले सनकी आशिक ने 13 बार चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया।

अब प्राची अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रही है। प्राची, एक एमएनसी में रिक्रूटर के रूप में काम करने वाली प्राची गुरुगुवार को सुबह विश्वास नगर में एक इंटरव्यू वर्कशॉप के लिए निकली थी। लेकिन प्राची के इंतजार में, गौरव पाल पहले से ही घात लगाए बैठा था।

नहीं की बात तो सिरफिरे आशिक ने कर दिया चाकू से वार

पुलिस के अनुसार, गौरव ने प्राची से बात करने का प्रयास किया और उसे काम पर छोड़ने का प्रस्ताव भी दिया। लेकिन प्राची नहीं मानी। प्राची ने गौरव को पहले ही 6-6:30 बजे तक निकल जाने की सूचना दी थी। इसके बाद, उनके बीच बहस हुई और प्राची ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद गौरव ने प्राची के हाथ से उसका फोन छीन लिया। जिसके बाद प्राची चोर-चोर चिल्लाने लगी। फिर वह कैब में जाकर बैठ गई। तमतमाया गौरव उसके पीछे कैब तक गया और जेब से चाकू निकालकर उसने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। वह घर से जेब में रखकर चाकू लाया था।

जिसके बाद प्राची की चीखें सुनकर लोग और कैब चालक उसकी मदद के लिए दौड़े। बाद में किसी ने पुलिस को 6:20 बजे सूचना दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें प्राची बहुत गंभीर रूप से घायल दिखाई दी।

जिसमे प्राची चेहरे से लेकर पूरे शरीर तक खून से सनी हुई दिखाई दी। वह दर्द में कराह रही थी और लोगों से जल्दी अस्पताल ले जाने की अपील कर रही थी। पुलिस ने बताया कि प्राची ने 10 सितंबर को पुलिस को कॉल करके कहा था कि गौरव उसे परेशान कर रहा है।

लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि दोनों में कुछ पैसों के लेन-देन का विवाद हुआ था। इस दिन, प्राची ने किसी तरह का कानूनी कदम नहीं उठाया था।

लेखक: करन शर्मा