CSK New Captain: पहले जडेजा और अब ऋतुराज को मिली जिम्मेदारी, धोनी ने छोड़ी चेन्नई की कप्तानी

Published

CSK New Captain: महेंद्र सिंह धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपी है। रुतुराज आईपीएल 2024 में सीएसके के कप्तान के रूप में नजर आएंगे। यह दूसरी बार है जब चेन्नई की कप्तानी धोनी के अलावा किसी और ने सौंपी गई है। धोनी ने पहले कप्तानी रवींद्र जड़ेजा को सौंपी थी, लेकिन जाडेजा ने यह जिम्मेदारी धोनी को लौटा दी थी।

धोनी 42 साल के हैं और काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यह धोनी के करियर का आखिरी IPL हो सकता है, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया है।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 2008 में फाइनल में जगह बनाई और फिर 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीता। इसके अलावा, चेन्नई 2012 और 2013 में भी फाइनल में पहुंची। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 250 मैच खेले हैं और 5082 रन बनाए हैं।
उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन है।

लेखक: करन शर्मा