दैनिक राशिफल

Published

मेष

आपको थोड़ा विश्राम करने की जरूरत है। काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहिए। आर्थिक समस्याओं ने आपकी रचनात्मक सोचने की क्षमता को बेकार कर दिया है। घर में कुछ परिवर्तन आपको काफ़ी हद तक भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका से कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिलने की संभावना है।

वृष

घरेलू परेशानियों से आपको तनावग्रस्त रह सकते हैं। लेकिन आज आपका दुख बर्फ की तरह पिघल जाएगा। धन सोच समझ कर खर्च करें। परिवार के साथ समय बीताने की जरूरत है नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दुविधा के वजह से मन अशांत रह सकता है। इस राशि की महिलाओं को फुर्सत मिलेगी वहीं पुरूष ऑफिस में बहुत बिजी होंने से खुद के लिए टाइम नहीं निकाल पाएंगे। रोमांटिक नजरिए से वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है।

मिथुन

सेहत का ध्यान रखिए और चीज़ों को व्यवस्थित करें। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जिससे कमाई में इज़ाफ़ा हो सके। ढलते दिन के साथ ज्यादा मेहनत करने के बजाय आराम कीजिए। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। किसी पुराने परिचित से आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। साझेदारी में कोई परियोजना शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है।

कर्क

आज खाली समय का आनंद उठाइए, आज का दिन आपके पक्ष में है। आज आपका पॉकेट गर्म रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से धन कमाने के कई अवसर बनेंगे। परिवार के साथ परेशानियां साझा करेंगे तो हल्का महसुस होगा। वरिषठ लोगों से बातचीत करते वक्त अपने आंख-कान खुले रखिए। आपको सोचने का एक नया नजरिया मिल सकता है। आपका जीवन साथी आपको खुश रखने के लिए काफी कोशिशें करता नजर आएगा। अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालिए।

सिंह

अपनी समस्याओं को दिमाग पर हावी ना होने दें। मानसिक तनाव से बचने के लिए मनोरंजन का साधन अपनाइए। कोई उपन्यास या अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं या फिर संगीत का लुत्फ उठा सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। किसी के वजह से आपको झुंझलाहट होती है तो उन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ें। आपका ईमानदार और जिंदादिल मोहब्बत बिल्कुल जादूई है। कभी भी भावनाओं में बहकर अपने कारोबार की गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा ना करें। आज का दिन फुर्सत में बितेगा लेकिन कुछ पुरानी यादों से आप भावनात्मक हो सकते हैं।

कन्या

आज इत्र की तरह आपका व्यक्तित्व महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। माता पक्ष से धन लाभ का योग बन रहा है। आपके ननिहाल से आर्थिक सहायता मिल सकती है। हमेशा सकारात्मक सोचें। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में हिचकिचाए नहीं। आपको पता होना चाहिए कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। अगर उनपर आप ग़ौर करें, तो यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।

तुला

आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। धन संचय को लेकर आपके परिजन आपको लंबा-चौड़ा भाषण सुना सकते हैं। आप अपने सुझ-बुझ से काम लीजिए। आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त हो सकती है। संभव है कि घर में कोई मरम्मत का काम हो। जिनकी सगाई हो चुकी है उन्हें अपने मंगेतर से खुशियां मिलने वाली हैं। आज आपको धुम्रपान व शराब के सेवन से दुर रहने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक

आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। आपका स्वभाव लोगों को आकर्षित करने वाला होगा। आज शाम को घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको पैसे की अहमियत पता है, आपने जो धन संचय किया है वो आज किसी जरूरी काम में इस्तेमाल हो सकता है। आज आपका जीवनसाथी उर्जा और प्रेम से भरा हुआ महसुस करेगा।

धनु

शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दीजिए। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखिए, जो आने वाले समय में आप फिर पा सकें। आप सभी घरेलू कर्ज़े ख़त्म करने में सफल होंगे। एक लंबा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, वो ख़त्म हो चुका है। क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। आज पुराने दिनों को याद करके शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

मकर

आपके पास खुद के लिए ज्यादा समय है, तो मौक़े का फ़ायदा उठाइए और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर कीजिए। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

कुम्भ

भरे-पूरे और संतुष्ट जिंदगी जीने के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में बढ़ोतरी कीजिए। जीवन के बुरे वक्त में धन आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करना शुरू कर दीजिए। ताकि आगे दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहने वाला है बिल्कुल वसंत की तरह। आज ससुराल पक्ष से कोई बुरी ख़बर मिलने की संभावना है।

मीन

अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। बिजनेस में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा।