Deepika Padukone Pregnancy: हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुई दीपिका पादुकोण, एडमिट होने के लगाएं जा रहे कयास!

Published
Deepika Padukone Pregnancy
Deepika Padukone Pregnancy

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण को अपने परिवार के साथ मुबई के HN हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अस्पताल के अंदर एक दूसरे का हाथ पकड़ कर जाते हुए स्पॉट किया गया है। कपल को गाड़ी से जाते हुए स्पॉट किया गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि दीपिका की डिलीवरी (Deepika Padukone Pregnancy) के लिए अस्पताल में भर्ती होने गए हैं।

दीपिका-रणवीर ने लिया बप्पा का आर्शिवाद

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 6 सितंबर को अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आर्शीवाद लिया था। इस कपल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस दौरान रणवीर कपूर ने सफेद रंग का कुर्ता-पैजामा पहना हुआ था और दीपिका ने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी।

दीपिका और रणवीर ने कराई थी मैटरनिटी फोटोशूट

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दीपिका और रणवीर ने मैटरनिटी फोटोशूट कराई थी। जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। इन फोटोज में जहां कुछ में दीपिका और रणवीर नजर आएं। तो वहीं, कुछ फोटोज में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखीं। फोटोज में दोनों के चेहरे पर बेबी के आने की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही थी।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने भारत पर जताया भरोसा, कह दी बड़ी बात!