Delhi CM: राजधानी में आप की नई सरकार, आतिशी ने पांच मंत्रियों सहित ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Published

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली (Delhi CM) के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आप नेता आतिशी ने पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ पांच अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री के साथ पांच मंत्रियों ने ली शपथ

राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री(Delhi CM) आतिशी के साथ, आम आदमी पार्टी के 5 विधायकों ने पद की शपथ ली। गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। ये नई सरकार में मंत्री बनेंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi CM Oath Live : आतिशी बनी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

देश की 17 वीं महिला मुख्यमंत्री हैं आतिशी

ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था। विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही आतिशी मार्लेना के नाम का प्रस्ताव रखा था। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी आजाद भारत की 17 वीं महिला मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ सबसे कम उम्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली महिला है।

-गौतम कुमार