आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत हो रही है समाप्त, कोर्ट में होगी सुनवाई

Published
CM Arvind Kejriwal
CM Arvind Kejriwal

नई दिल्ली/डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। ऐसे में आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें 5 जून को कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 19 जून तक के लिए बढ़ा दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि आज फिर से अदालत अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा सकती है।

21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार

बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। 2 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा गया। वहीं 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी थी, जो 1 जून तक के लिए थी। 2 जून की शाम 5 बजे सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। अभी फिलहाल अरविंद केजरीवाल जेल में हैं।

लेखक-प्रियंका लाल