Delhi New CM: आतिशी केवल ‘डमी CM’ होंगी… भगवान बचाए दिल्ली वासियों को ऐसी मुख्यमंत्री से- स्वाति मालीवाल

Published
Delhi New CM

Delhi New CM: आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया है। आतिशी अब दिल्ली की नई सीएम (Delhi New CM) होंगी। वहीं, आतिशी के सीएम बनने को लेकर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि भगवान बचाए दिल्ली वासियों को ऐसी मुख्यमंत्री से।”

‘आतिशी जैसी महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री’

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जैसी महिला बनने जा रही है, जिसके अपने परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को कई बार दया याचिकाएं भेजी कि अफ़ज़ल गुरु निर्दोष है, उसे फांसी नहीं होनी चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार है। यह कितना गलत है?

‘भगवान बचाए दिल्ली वासियों को ऐसी मुख्यमंत्री से’

आज आतिशी CM बनेंगी, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह केवल “डमी सीएम” होंगी। फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि वह CM होंगी और यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान बचाए दिल्ली वासियों को ऐसी मुख्यमंत्री से।”

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत