Dr. Neetu Mann Joined AAP: डॉ. नीतू मान कांग्रेस छोड़ AAP में हुईं शामिल, पिता सहित कई साथियों ने थामा पार्टी का हाथ

Published
Dr. Neetu Mann Joined AAP
Dr. Neetu Mann Joined AAP

Dr. Neetu Mann Joined AAP: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर एक ओर जहां सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, दूसरी ओर एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। यही कारण है कि आज (18 सितंबर) कांग्रेस नेता डॉ. नीतू मान आम आदमी पार्टी में शामिल (Dr. Neetu Mann Joined AAP) हुईं हैं।

डॉ. नीतू मान अपने पिता के साथ AAP में शामिल

बता दें कि, AAP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस नेता डॉ. नीतू मान ने अपने पिता महेन्द्र सिंह मान और कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

बता दें, डॉ. नीतू मान के पिता महेन्द्र सिंह मान 25 साल तक पियाला गांव के सरपंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Omar Abdullah: उमर अब्दुल्ला का दावा! “इंजीनियर राशिद BJP का कर सकते हैं समर्थन”