Dussehra 2023: विजयदशमी पर कहां… क्या..? देखियें तस्वीरें…

Published

Dussehra 2023: विजयदशमी का त्योहार 24 अक्टूबर को पूरा देश धूम-धाम से मना रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन की बहुत ही मान्याताएं होती हैं। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है। क्योंकि आज ही के दिन भगवान राम ने रावण को मारकर लंका पर विजय प्राप्त की थी।

आज ही दे दिन जो लोग नवरात्रों में देवी का पंडाल लगाते हैं। वो भी इसी दिन देवी मां की प्रतिमाओं को विसर्जन करते हैं। साथ ही आज के दिन अस्त्रों और शस्त्रों की पूजा भी की जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आज के दिन देश में विजयदशमी के इस खास मौके पर कहां पर क्या हो रहा है…

पश्चिम बंगाल में मां दुर्गा पंडाल

बात दें कि विजयदशमी से करीब 9 दिन पहले यानी पहले नवरात्रों से ही पश्चिम बंगाल सहित देशभर में कई स्थानों पर मां दुर्गा पूजा पंडाल लग जाते हैं। 9 दिनों तक देवी की उपासना करने के बाद 10वें यानी विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया जाता है। आज ही के दिन याना दशहरा को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ उत्सव मनाया। देंखे तस्वीरें…

दिल्ली में रावण तैयार

लाल किला मैदान में दशहरा समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतले तैयार किए गए हैं। वहीं, अगर रावण दहन के शुभ मुहूर्त की बात करें, तो 24 अक्टूबर की शाम 7:19 बजे से रात 8:54 बजे तक का समय उत्तम माना गया है।

सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीणा ने कहा, “तीनों रामलीलाओं में सुरक्षा के इंतेज़ाम किए गए हैं, सेलिब्रिटीज, VIP भी आएंगे। आतंकवाद विरोधी उपाय भी लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के इंतेजाम हैं। तकरीबन सुरक्षा में 1500 पुलिस बल लगे हैं, ट्राफिक की व्यवस्था है, पूरी चेकिंग के बाद ही अंदर दाखिल होने की अनुमति है।”

भोपाल में जलेगा 105 फीट का रावण, कहेगा बचाओ… बचाओ…!

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार बंजारी दशहरा मैदान में 105 फीट के रावण का पुतला तैयार किया गया है। इस पुतले की खास बात ये है कि जब रावण का दहन किया जाएगा, तो इसके मुह से आवाजे निकलेंगी। साथ ही इस रावण के जलते ही इसके अलग-अलग अंगों अलग-अलग टाइम पर फूटेंगे। इसकी नाभी पर चक्र घूमेगा और इसके सर से आसमान में रॉकेट छूटेंगे।

बता दें कि भोपाल के कोलार बंजारी मैदान में इसरो का चंद्रयान का मॉडल भी बनाकर तैयार किया गया है, जो रावण दहन के दौरान ही घुमते हुए ऊपर की ओर जाएगा।

RSS नागपुर में मना रही है विजयदशमी उत्सव

महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस की वार्षिक विजयदशमी उत्सव मनाई जा रही है। जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर में RSS के विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। साथी आररएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक के.बी. हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। समारोह के मुख्य अतिथि गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी उनके साथ रहें।

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में भगवान श्रीनाथ की पूजा-अर्चना की। देखें तस्वीरें…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग में शस्त्र पूजा की

विजयदशमी के इस पावन मौके पर आज मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणआचल प्रदेश के तवांग पहुंचे। सबसे पहले रक्षा मंत्री तवांग युद्ध स्मारक पहुंचे और युद्ध में जान गंवा चुके जवानों को श्रद्धांजलि दी और बुम ला से सीमा के दूसरी ओर चीनी पीएलए चौकियों का जायजा भी किया। तवांग में जवानों के बीच विजयदशमी का पर्व मना रहे रक्षा मंत्री ने शस्त्र पूजा की।

गुजारत में गृह मंत्री अमित शाह

दशहरा के इस पावन मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसा के बहुचर माताजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही गांधीनगर के बहुचर माता मंदिर में आम लोगों के साथ दोपहर का भोजन किया।

पीएम मोदी की देश को विजयदशमी की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने विजयदशमी के इस शुभ अवसर पर देश को ट्वीट कर दी शुभकामनाएं। कहा- देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।