अगर आप भी हैं अंडे खाने के शौकीन? तो जान लीजिए ये जरूरी बातें, नहीं तो…

Published
अंडा खाने के फायदे

अंडा (Egg) खाने वालों के लिए कहा जाता है कि संडे (Sunday) हो या मंडे (Monday) रोज खाओ अंडे। खैर ये एक स्लोगन है। अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें विटामिंस (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। डॉक्टर (Doctor) की मानें तो शरीर (Body) में प्रोटीन का बैलेंस बनाए रखने के लिए रोजाना एक अंडा खाना चाहिए। अंडा प्रोटीन (Protein) का काफी अच्छा सोर्स है, जो हमारी मासंपेशियों को मजबूत बनाता है। वैसे, तो अंडा सभी आयु वर्ग (Age) के लोगों (Men) को खाना चाहिए, लेकिन बढ़ती उम्र के लोगों के लिए जरूरी है कि वो रोजाना एक अंडे का सेवन करें।

अगर हम उम्र की बात करें, तो 40 साल की उम्र के बाद आप रोजाना अंडे का सेवन करें, जो आपकी हड्डी और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही अंडे के नियमित सेवन से हृदय भी स्वस्थ रहता है।

अंडे में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

जैसा कि आप सभी को पता है कि अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए रोजाना एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कैल्शियम, हेल्दी फैट, कैलोरीज, सोडियम और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही अंडे में आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम की भी प्राप्ति होती है।

बढ़ती उम्र में अंडा खाने के फायदे

आपने अपने आसपास कुछ बुजुर्गों को तो जरूर देखा होगा। बढ़ती उम्र के साथ-साथ उनके घुटनों और पीठ में दर्द रहने लगता है। जिसका मुख्य कारण होता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी का होना। अब बात आती है कि इस कमी को कैसे पूरा किया जाए। जिसके लिए डॉक्टर्स हमें ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं। जिनमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स और मैग्नीशियम होता है, लेकिन अंडा इन सभी का स्रोत्र माना जाता है। इसलिए 40 की उम्र के बाद सभी को रोजाना एक अंडा खाना चाहिए।

अंडे के लाभ

जो अंडा खाने का शौक रखते हैं या जो अंडा खाने का शौक नहीं रखते हैं उनके लिए भी जरूरी है कि वे भी अंडा खाना शुरू कर दें। आइए जानते हैं अंडे से होने वाले लाभ के बारे में…

  • हड्डियां को मजबूत बनाता है
  • जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाता है
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक
  • आंखों के लिए लाभकारी
  • एनीमिया में लाभकारी
  • मसल्स को मजबूत करता है
  • दिल के लिए फायदेमंद