एकनाथ शिंदे की सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना का किया ऐलान

Published
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे की सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना का ऐलान किया है। इसके तहत सरकार की ओर से महिलाओं को प्रति महीने 1500 रूपये दिया जाएगा। इसकी जानकारी शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है।

महाराष्ट्र की महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रूपये डाले जाएंगे

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र सरकार की नई योजना-मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन। इस योजना के तहत महाराष्ट्र की सभी महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रूपये डाले जाएंगे। यह योजना इसी साल अगले महीने यानी जुलाई महीने से लागू हो रही है। दो-तीन दिनों में सभी माताओं और बहनों के दरवाजे पर खुशियाँ ही ख़ुशियाँ। यह कोई चुनावी वादा नहीं है। और ना ही खटाखट या फटाफट का ललचाऊ फर्जी नारा।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “ये बजट महिला, युवा, किसान, श्रमिक सभी लोगों को आगे बढ़ाने वाला है। 1500 रुपए महिलाओं के खाते में सीधा मिलेगा। युवाओं को 10,000 रुपए अप्रेंटिसशिप मिलेगी। राज्य में 10 लाख युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। किसानों को फ्री बिजली मिलेगी। जिसका लाभ 50 लाख किसानों को होगा। लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी।”

लेखक: रंजना कुमारी