Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। साथ ही, 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। भाजपा ने सिक्किम में 9, गुजरात में 5, हिमाचल प्रदेश में 6, कर्नाटक में 1, और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है।
सिक्किम में पहली सूची में भाजपा ने 14 नामों का एलान किया था, और अब दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों का नाम आया है। इससे समझ में आता है कि बीजेपी ने 32 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। क्योंकि यहां कुल 32 विधानसभा सीटें हैं और लोकसभा की 1 सीट है।
किसे मिला मौका?
गुजरात:
- विजापुर- चतुरसिंह जावंजी चावड़ा
- पोरबंदर- अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया
- मनावदर- अरविंदभाई जिनाभा लड़ानी
- खंभात- चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल
- वाघोडिया- धर्मेंद्रसिंह रानुभा वाघेला
हिमाचल प्रदेश:
- धर्मशाला- सुधीर शर्मा
- लाहौल स्पीति- रवि ठाकुर
- सुजानपुर- रजिंदर राणा
लेखक: करन शर्मा