भारतीय सशस्त्र बलों की पर्यावरण-प्रेमी पहल; सैनिकों के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बसें लाएंगी शून्य उत्सर्जन का नया युग!

Published

नई दिल्ली: भारत सरकार की हरित पहलों के तहत, भारतीय सेना शून्य उत्सर्जन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सैनिकों के परिवहन के लिए 113 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया में है। इन 40-सीटर बसों में प्रति चार्ज 250 किलोमीटर की दूरी तय करने की क्षमता है, और इन्हें मुख्य रूप से मैदानी और अर्ध-पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। हालांकि, वर्तमान समय में यह खरीद प्रक्रिया कई परीक्षण चरण से जुगर रही है।

राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण एक साथ

भारत सरकार के शून्य कार्बन उत्सर्जन के निर्देशों के अनुरूप, यह कदम भारतीय सशस्त्र बलों के पर्यावरण-अनुकूल परिवहन समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह पहल न केवल वैश्विक स्तर पर स्थायी प्रथाओं की दिशा में भारत की नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करती है, बल्कि पर्यावरणीय लक्ष्यों की प्राप्ती करेगी!

यह कदम रक्षा क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करेगा और अन्य सरकारी एजेंसियों और उद्योगों के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा। युद्ध के मैदान से लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रयासों के मोर्चे तक, भारतीय सशस्त्र बल एक हरित भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण एक साथ आगे बढ़ते हैं।