एलन मस्क ने ग्रिम्स साथ अपने तीसरे बच्चे के नाम की पुष्टि करते हुए बताया अर्थ

Published

नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क की एक नई जीवनी के अनुसार, उनके और उनके पूर्व साथी ग्रिम्स के दो नहीं, तीन बच्चे हैं। जैसा कि पहले माना जाता था। मस्क और सिंगर ग्रिम्स के बच्चों के नाम समय-समय पर रुचि का विषय रहे हैं। दोनों ने मई 2020 में अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया था।

जिसके नाम को लेकर लोगों को बहुत ही उलझने पैदा हुईं थी। क्योंकि मस्क ने अपने बेटे का नाम ‘X Æ A-Xii’ रखा था। जिसपर पूरा इंटरनेट इस बात पर चर्चा कर रहा था कि नए बच्चे का नाम का उच्चारण कैसे किया जाएगा। ग्रिम्स ने अपने बच्चे के नाम के बारे में भी बात की थी। इसके बाद, दोनों ने दिसंबर 2021 में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम एक्सा डार्क साइडरेल मस्क रखा।

मस्क के दो नहीं तीन बच्चे!

अभी तक दुनियाभर के लोगों का ये ही मानना था कि यह मस्क और ग्रिम्स के सिर्फ दो बच्चे हैं। लेकिन मस्क की नई आगामी जीवनी के अंशों के माध्यम से एक नया रहस्य सामने आया है। हालांकि मस्क के तीसरे बच्चे की उम्र अभी भी अज्ञात है। अभी सामने आया है तो सिर्फ नाम।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क और ग्रिम्स के तीसरे बच्चे का नाम ‘टेक्नो मैकेनिकस’ है। बच्चे का उपनाम ताऊ रखा गया है। मस्क की आगामी जीवनी पत्रकार वाल्टर इसासन द्वारा लिखी गई है। किताब 12 सितंबर को जारी की जाएगी।

रिपोर्ट सामने आने के बाद, मस्क ने अपने सबसे छोटे बच्चे के नाम की पुष्टि करने के लिए ‘एक्स’, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, का सहारा लिया। मस्क और ग्रिम्स के तीन बच्चों के बारे में बात करने वाली एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने लिखा, “ताऊ टेक्नो मैकेनिकस जिसको आप परिधि/व्यास कह सकते हैं।”

‘एक्स’ प्रमुख ने 2018 और 2022 के बीच 35 वर्षीय कनाडाई इलेक्ट्रो-म्यूजिक स्टार को डेट किया। उसका असली नाम क्लेयर बाउचर है। अपने अलगाव के बाद भी, गायक ने कहा है कि उनका रिश्ता बहुत ही लचीला बताया है।