Elvish Yadav Arrested: आज की रात भी जेल में गुजारेगा एलवीश यादव!

Published
Elvish Yadav

Elvish Yadav Arrested: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने नोएडा में हुई एक रेप पार्टी में नशे के लिए सांप के जहर को सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनकी रात आज भी जेल में गुजरेगी। वकीलों की हड़ताल के कारण उनकी बेल नहीं हो पाई है। उन्हें लुक्सर जेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

जेल में उन्हें रात भर आराम नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने जेल के अंदर खाना नहीं खाया। जेल के प्रशासन के अनुसार, वह काफी बेचैन और मायूस दिख रहे हैं।

रियलिटी शो विजेता एल्विश यादव की गिरफ्तारी रविवार को हुई थी और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत आरोपित किया गया है।

लेखक: करन शर्मा