Entertainers Cricket League 2024: ECL T10 के 13वें मुकाबले में हरियाणवी हंटर्स की शानदार जीत, आज कौन मारेगा बाजी?

Published

Entertainers Cricket League 2024: एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग 2024 की शुरुआत 13 सितंबर से हो चुकी है। 10 दिनों तक चलने वाले ईसीएल टी10 में बैंगलोर बैशर्स, डायनेमिक दिल्ली, हरियाणवी हंटर्स, लखनऊ लायंस, मुंबई डिसरप्टर्स और पंजाब वीर्स के बीच मुकाबला हो रहा है। बता दें, ईसीएल टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव की हरियाणवी हंटर्स नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

हरियाणवी हंटर्स ने पंजाब वीर्स को 9 विकेट से दी मात

बीते दिन 18 सितंबर को ECL T10 का 13वां मुकाबला पंजाब वीर्स और हरियाणवी हंटर्स के बीच हुआ। जिसमें हरियाणवी हंटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब वीर्स को 9 विकेट से हराया है। बता दें, आज मुकाबला पंजाब वीर्स और मुंबई डिसरप्टर्स (Mumbai Disruptors) के बीच शाम 5:30 बजे होग। इसके बाद शाम को 8:30 बजे हरियाणवी हंटर्स और लखनऊ लायंस मैदान में नजर आएंगे।

ECL T10 के बीच मुनव्वर फारूकी को जान का खतरा

एक तरफ जहां एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग का शोर देशभर में देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर फारूकी की जान को खतरे की खबर ने न सिर्फ क्रिकेट प्रमियों को निराश कर दिया है बल्कि उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। दरअसल 15 सितंबर को पुलिस अधिकारियों को स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा होने की जानकारी मिली।

पुलिस सेल को मुनव्वर फारूकी की जान के खतरे को लेकर इनपुट मिला था। जिसमें बताया गया था कि कुछ लोग मुनव्वर को निशाना बना सकते हैं। जिसके बाद मुनव्वर को वापस मुंबई लौटना पड़ा। बता दें, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मुनव्वर को किसने जान से मारने की धमकी दी, और उनकी जान को किससे खतरा था। फिलहाल आज देखना होगा की उनकी टीम मुंबई डिसपर्टर्स (Mumbai Disruptors) हर्ष बेनीवाल की पंजाब वीर्स के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है।