नई दिल्ली डेस्क: भीषण गर्मी के बीच आग लगने की खबरें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं आज राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर में एक बच्चों के अस्पताल में आग लगने की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक बता दें, आई 7 हॉस्पिटल में सुबह 11:30 बजे अचानक आग लगने की खबर आई है। जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने करीब 16 फायर ब्रिगेड गाड़ियों को मौके पर भेजा। आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। वहीं इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इससे पहले दिल्ली में एक बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लगी थी। जिसमें 7 बच्चों ने अपनी जान गंवा दी थी।
लेखक-प्रियंका लाल