रेप पीड़िता के घर पर फायरिंग, बीती रात की थी मारपीट

Published

भिंड/मध्य प्रदेश: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े अज्ञात युवकों ने रेप पीड़िता के घर पर गोली चला दी। आरोप है कि राजीनामा ना करने को लेकर रेप पीड़िता के घर पर गोली चलाई गई है। 

आरोपियों ने रेप पीड़िता के घर मे घुसकर मारपीट भी की थी। मारपीट के बाद पुलिस ने NCR रिपोर्ट दर्ज की थी।

दोपहर में आरोपियों ने घर जाकर फायरिंग की। आरोपियों ने घर पर अंधाधुंध फायरिंग की, पीड़िता के घर की दीवारों और दुकान के शटर मे गोली के निशान देखे गए हैं। 

पीड़िता घर के बाहर गोली के राउंड के खाली खोखे भी पड़े मिले। बताया जा रहा है कि कई राउंड फायरिंग हुई है। अज्ञात आरोपी फायरिंग की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची।

आरोपी युवक रेप पीड़िता पर रेप केस में राजीनामा करने को लेकर दबाव बना रहे है। जुलाई में पीड़िता ने रेप किए जाने की FIR दर्ज कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

भिंड, मध्य प्रदेश

रिपोर्ट: सुनील कांकर