राजौरी गार्डन के एक बर्गर किंग रेस्टोरेंट में फायरिंग, एक शख्स की मौत, आपसी रंजीश का है मामला!

Published
Firing in Burger King
Firing in Burger King

नई दिल्ली/डेस्क: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बीती रात राजौरी गार्डन के एक बर्गर किंग रेस्टोरेंट में तीन अज्ञात हमलावरों ने एक शख्स पर 10-15 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत होषित कर दिया।

बदमाशों को पकड़ने के लिए की गई टीम गठित

घटना की जानकारी के मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम टीम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। साथ ही बर्गर किंग में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया गया। वहीं अभी तक मृतक की पहचान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पुराने मुद्दे को लेकर उनके बीच चल रहा था झगड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था, कि तभी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने मृतक और उसके दोस्तों पर 10-15 राउंड फायरिंग की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों ही ग्रुप एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। किसी पुराने मुद्दे को लेकर उनके बीच झगड़ा चल रहा था।

लेखक-प्रियंका लाल